आजकल के दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) हमारे समाज को लगातार विकसित कर रही है एवं इसका अगला प्रारूप AI Agents के रूप में हमारे सम्मुख आ रहा है। यह सिस्टम के निर्देशों का पालन करने के अलावा जटिल कार्यों को सरल एवं आसान बनाता है। सूत्रों के मुताबिक, इंटरनेट के समान ही AI Agents भी भविष्य में क्रांति (Revolution) ला सकते हैं।

AI Agent क्या है? || What is AI Agent
एआई एजेंट (AI Agent) एक प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर प्रोग्राम (Software Program) है, जो उपयोगकर्ताओं द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के अलावा अपनी क्षमता के आधार पर स्वयं कार्य को पूरा करता है।
Features of AI Agent
- यह लगातार नई तकनीकों (New Techniques) को सीखने एवं सुधारने की क्षमता उत्पन्न करता है।
- विभिन्न प्रकार के एप्लीकेशन एवं टूल्स (Applications and Tools) के साथ सहजता से कार्य को आगे बढ़ाता है।
- मानवीय आदेशों (Human Commands) के अलावा स्वयं निर्णय लेकर कार्य को निपुण पद्धति से करने की क्षमता रखता है।
- कम मानवीय लागत (Lower Human Cost) में कार्य को संपन्न करता है।
AI Agents कैसे काम करता है? || How AI Agents Work
AI Agent इंसानों जैसी सोच रखने वाला एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम (Software Program) है, जो बिना किसी मानवीय मदद के लक्ष्य तय करके कार्य को पूरा करता है। मुख्य रूप से एआई एजेंट P-O-A-R के सिद्धांत पर कार्य करता है, जिसे चार चरणों (Four Steps) में बांटा गया है:——

- समझना (Perception)
- योजना बनाना (Planning and Reasoning)
- कार्यवाही करना (Action and Tools)
- परिणाम की जांच करना (Reflection)
1. समझना (Perception)
एआई एजेंट सर्वप्रथम उपयोगकर्ता (Users) के निर्देश को सुनता और समझता है। परिणामस्वरूप, एआई एजेंट अपने डिजिटल वातावरण (Digital Environment) जैसे डेटा एवं वेबसाइट्स (Data and Websites) को देखकर परिस्थिति का विश्लेषण (Analyse) करता है।
2. योजना बनाना (Planning and Reasoning)
एआई एजेंट किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए Step-by-Step Planning बनाता है तथा यह निर्धारित करता है कि कौन-सा काम पहले करना है और कौन-सा काम बाद में।
ALSO READ:- Google AI Studio Kya Hai? और इसका इस्तेमाल कैसे करें।
3. कार्यवाही करना (Action and Tools)
उपयोगकर्ता (Users) द्वारा दिए गए किसी भी कमांड या लक्ष्य (Command or Target) को पूरा करने के लिए एआई एजेंट (AI Agent) विभिन्न प्रकार के टूल्स तथा एप्लीकेशन्स (Tools and Applications) जैसे इंटरनेट सर्च, ई-मेल या अन्य सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन्स (Internet Search, E-mail, Software Applications) का इस्तेमाल करके कार्य को निपुण तरीके से पूरा करता है।
4. परिणाम की जांच करना (Reflection)
उपयोगकर्ता (Users) द्वारा दिए गए कार्य को पूरा करने के बाद एआई एजेंट यह जांच करता है कि निर्देश के मुताबिक कार्य संपन्न हुआ है या नहीं।
जैसे कि यदि आप किसी एआई एजेंट को अपनी यात्रा की योजना बनाने का आदेश (Command) देते हैं, तो वह निम्नलिखित कार्य करके आपके लिए उत्कृष्ट योजना बनाता है:—-
- उड़ान, कार या रेल यात्रा (Flying, Car, Train Transport) की खोज करना.
- होटल या रिसॉर्ट (Hotel or Resort) की खोज करना.
- बजट के अनुसार विकल्पों का सुझाव देना.
भविष्य में AI Agents किन-किन क्षेत्रों में बदलाव ला सकते हैं?
एआई एजेंट स्वयं लक्ष्य तय करके, कार्य प्रवाह बनाकर एवं वास्तविक दुनिया के निर्णय लेकर कार्य को पूरा करते हैं। यह वर्चुअल कर्मचारियों (Virtual Employees) की तरह लगभग सभी प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में अपने प्रभाव से बदलाव ला सकते हैं।
- आजकल की बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के हर प्रश्न का उत्तर देना तथा बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्वयं बुकिंग एवं भुगतान (Book and Pay) करने में सक्षम होते हैं।
- अस्पतालों में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने, अपॉइंटमेंट शेड्यूल बनाने तथा चिकित्सा प्रणाली को सरल एवं सहज बनाने में मदद करते हैं।
- रियल एस्टेट एवं निर्माण (Real Estate & Construction) क्षेत्र में बाजार विश्लेषण, लागत बजट निगरानी, कार्यप्रवाह प्रबंधन एवं दस्तावेज प्रबंधन जैसे कार्यों को संतुलित करते हैं।
इसके अलावा भी एआई एजेंट (AI Agent) मानव संसाधन (Human Resource), सॉफ्टवेयर एवं तकनीक (Software and Technology), वित्तीय सेवाओं तथा बैंकिंग सेवाओं (Financial Services and Banking Services) में अपनी मौजूदगी से भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
AI Agent से होने वाले लाभ
- कार्य की गति को तेज करना.
- समय की कम खपत करना.
- मानवीय त्रुटियों में कमी लाना.
- उत्तम निर्णय क्षमता प्रदान करना.
AI Agent से होने वाले नुकसान
- भविष्य में एआई एजेंट (AI Agent) का सबसे अधिक प्रभाव रोजगार पर पड़ेगा।
- तकनीक पर बढ़ती निर्भरता होगी।
- डेटा गोपनीयता एवं सुरक्षा से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
आने वाले समय में एआई एजेंट (AI Agents) तकनीक (Technology) की दौर में एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट (Turning Point) साबित हो सकता हैं। यह कार्य के रफ़्तार को तेज, सहज और प्रभावशाली बनाएंगे, बल्कि मानविक कार्यक्षेत्रों क्षेत्रों में मानवीय कार्यभार को भी कम करेंगे। साथ साथ रोजगार (Employment), डेटा सुरक्षा (Data Privacy) और तकनीक (Technology) पर बढ़ती निर्भरता जैसी चुनौतियां (Challenges) भी सामने आएंगी। इसलिए, एआई एजेंट (Ai Agent) का सही और संतुलित उपयोग ही भविष्य को बेहतर बना सकता है।

