EPFO 3.0 एक एक्सटेंड वर्जन है जो प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) के सदस्य को अपने एटीएम कार्ड (ATM Card) के माध्यम से अपने प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) की बचत (Savings) को निकालने की अनुमति देता है, जिसका सर्वप्रथम लक्ष्य है समग्र भारत वर्ष में कर्मचारियों के लिए सुलभता तथा फाइनेंशियल रिफॉर्म्स (Financial Reforms) करना। साथ-साथ ई पी एफ ओ (Employment Provident Fund Organisation) अपनी सेवाओं में भी आधुनिकीकरण कर रहा है।
EPFO 3.0 की संरचना
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया ने पहली बार 6 मार्च 2025 को EPFO 3.0 (Employment Provident Fund Organisation) के तीन बड़े अपग्रेड की घोषणा की। कुछ सूत्रों के मुताबिक 2026 के पहले 6 महीने में EPF (Employment Provident Fund) 3.0 शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इसके कई फीचर टेस्टिंग (Feature Testing) और फेस्ड रोलआउट (Phased Rollout) में हैं।
EPFO 3.0 ATM Withdrawal कैसे होगा
- पी एफ उपभोक्ताओं (PF Users) को पी एफ निकासी (PF Withdrawal) कार्ड प्रदान किया जाएगा, जो कि ए टी एम कार्ड (ATM Card) के समान होगा।
- यह कार्ड खाताधारकों के द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट (Bank Account) के साथ जुड़ा होगा।
- कुछ खबरों के मुताबिक आपातकालीन स्थिति (Emergency Situation) के लिए पी एफ राशि (PF Amount) को बचाने हेतु कुल राशि (Total Amount) की अंतिम राशि निकासी पर 50% तक की सीमा होगी।

UPI के माध्यम से EPFO कैसे निकाले || How to Withdraw EPFO from UPI
कर्मचारी या जो भी EPFO 3.0 लाभकर्ता होंगे, वह अपने ई पी एफ बैलेंस (EPFO Balance) को UPI के माध्यम से भी निकाल सकते हैं, जिससे पैसा सीधे उनके द्वारा लिंक किए गए अकाउंट में जमा हो जाएगा। परंतु लाभकर्ता यू पी आई (UPI) के माध्यम से भी अपनी कुल राशि का 75% तक ही निकासी कर सकते हैं।
हालांकि 2026 के जून महीने के आसपास EPFO 3.0 के तहत यूपीआई (UPI) से PF के निकासी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है परंतु यह सभी लाभकर्ताओं के लिए लागू नहीं हुई है जब यह प्रक्रिया लाभकर्ताओं के खाते में उपलब्ध होगी तो प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होने की संभावना रहेगी।
- EPFO Member Portal या Umang App में लॉगिन करें।
- UAN, Aadhar Card, Pan Card तथा बैंक KYC अपडेट रखें।
- Online Claim या PF Withdrawal का विकल्प चुने।
- निकासी का प्रकार (फॉर्म 19, फॉर्म 31) चुने।
- उपलब्ध राशि (Eligible Amount) दिखाई देगी।
- UPI withdrawal का विकल्प चुने।
- अपना UPI ID को सत्यापित करें।
- UPI ID और OTP से पुष्टि करें।
- आपकी स्वीकृति या मंजूरी के बाद राशि आपके बैंक खाते (Bank Account) में जमा हो जाएगी।
ALSO READ:- Google AI Studio Kya Hai? और इसका इस्तेमाल कैसे करें।
आवश्यक शर्तें (Prerequisites)
- ध्यान रहे आपका UNA सक्रिय होना चाहिए।
- आपका आधार नंबर (Aadhar Number) बैंक खाते से जुड़ी होनी चाहिए।
- KYC पूर्ण होनी चाहिए।
- निकासी EPFO 3.0 के नियमों के अनुसार पात्र श्रेणी (मेडिकल, शिक्षा, बेरोजगारी, घर आदि) में होना चाहिए।
EPFO 3.0 के मुख्य फायदे || Major Advantages of EPFO 3.0
- तुरंत निकासी (Instant Withdrawal):-
- ई पी एफ लाभकर्ता को पी एफ निकासी (Provident Fund Withdrawal) के लिए अब लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- पेपरलेस प्रक्रिया (Paperless Process):-
- उपयोगकर्ता को PF से जुड़ी प्रक्रिया में ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यू पी आई ऐप्स (UPI Apps) जैसे कि GPay, PhonePe, या BHIM जैसे प्लेटफॉर्म्स से फ्यूचर इंटीग्रेशन (Future Integration) संभव है।
अतः उपयोगकर्ता ई पी एफ बैलेंस (EPFO Balance) का लगभग 50% से 75% तक की निकासी (Withdrawal) कर सकते हैं, क्योंकि रिटायरमेंट सिक्योरिटी (Retirement Security) के लिए अकाउंट में लगभग बैलेंस रखना जरूरी होता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
पी एफ (PF) लाभकर्ताओं के लिए एवं भारतीय डिजिटल वित्तीय सेवाओं (Indian Digital Financial Services) के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में माना जा रहा है इसके अलावा ए टी एम एवं यू पी आई (ATM and UPI) जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Plateform) की उपलब्धता के परिणामस्वरुप पी एफ निकासी प्रक्रिया (PF Withdrawal Process) सहज एवं सरल हो रही है एवं कर्मचारियों को जरूरत के समय तुरंत आर्थिक सहायता मिलने में आसानी होगी इसके अलावा पेपरलेस प्रक्रिया (Paperless Process) तथा डिजिटल इंटीग्रेशन (Digital Integration) के ईपीएफओ के सेवाएं आधुनिक एवं उपयोगकर्ताओं के मुताबिक बनने की उम्मीद है।
Q. EPFO का फुल फॉर्म क्या होता हैं?
Ans:- EPFO का फुल फॉर्म Employees’ Provident Fund Organisation होता हैं।
Q. EPFO 3.0 Update क्या है?
Ans:- EPFO 3.0 Update के तहत आप अपने FP के पैसे को Digital तरीके से ATM और UPI के जरिए निकाल सकते हैं।


One thought on “EPFO 3.0 Update: अब ATM और UPI से निकालें PF का पैसा, जानें नए नियम और फायदे”