दोस्तों आजकल भारतीय बाजार में एक खबर बहुत चर्चा का विषय बना हुआ है जो है RBI बहुत जल्द भारतीय नोटों को कागज के बदले प्लास्टिक नोटों (Polymer Notes) में बदलने जा रही है या फिर कहें तो भारतीय बाजार में आर बी आई (RBI) प्लास्टिक के नोट लॉन्च करने जा रही है या फिर इसे अगली नोटबंदी (Next Demonetisation) के रूप में भी देखा जा रहा है तो चलिए दोस्तों इस आर्टिकल (Article) के माध्यम से इस विषय पर अध्ययन करेंगे कि सरकार या आरबीआई (RBI) इसके लिए क्या कदम उठाती है, क्यों प्लास्टिक के नोटों को लॉन्च किया जा रहा है, इसके क्या लाभदायक एवं हानिकारक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
क्या है प्लास्टिक या पॉलीमर नोट || What is Plastic or Polymer Notes
पॉलीमर या प्लास्टिक नोट कागज के नोट की जगह एक विशेष प्रकार के प्लास्टिक पदार्थ पॉलीमर (Polymer) से तैयार किए जाते हैं जो जलरोधक (Water Resistant), अधिक टिकाऊ (Long Lasting), मजबूत (Strong), बेहतर सुरक्षा फीचर्स (Better Safety Features) जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होते हैं।
पॉलीमर नोट्स आधुनिक तकनीक (Modern Technology) से बने सुरक्षित (Safe), मजबूत (Strong) और लंबे समय (Long Time) तक चलने वाले नोट होते हैं।
कब और कहां शुरू हुआ था पॉलीमर नोट्स || When and Where Polymer Notes Started
साल 1988 में पहली बार पॉलीमर नोट (Polymer Notes) का उपयोग ऑस्ट्रेलिया (Australia) में किया गया था। इसके बाद यूके (United Kingdom), कनाडा (Canada), न्यूजीलैंड (New Zealand), सिंगापुर (Singapore) जैसे देशों में पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) का प्रचलन आरंभ हुआ था।
भारत में पॉलीमर नोट || Polymer Notes in India
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) समय-समय पर पॉलीमर नोट्स लाने पर विचार करता है ताकि भारतीय बाजार में फर्जी नोटों (Counterfeit Notes) को रोका जा सके तथा नोटों को लंबी उम्र दी जा सके, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों (Technical Issues) के कारण यह सफल नहीं हो पाया। साल 2012 में आर बी आई (RBI) ने एक बिलियन (One Billion) 10 रुपये के पॉलीमर नोट (Polymer Notes) को भारत के पांच शहरों में लॉन्च किया था जिनमें कोच्चि (Kochi), मैसूर (Mysore), जयपुर (Jaipur), भुवनेश्वर (Bhubaneswar) एवं शिमला (Shimla) शामिल थे, लेकिन पुरानी एटीएम मशीनों (ATM Machines) को उनकी डिस्पेंसिंग (Dispensing) करने में बहुत ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

परिणामस्वरूप उस समय के लिए इसे स्थगित कर दिया गया, लेकिन आज दशकों बाद फिर से भारतीय वित्त बाजार (Indian Finance Market) में पॉलीमर नोटों की डिमांड बढ़ने लगी है तथा भारत की तकनीक (Technology) भी आज के दौर में इस मुकाम तक पहुंच चुकी है कि पॉलीमर नोटों से जुड़ी सारी सुविधाओं की देख-रेख कर सके।
पॉलीमर नोट क्यों जरूरी है || Why are Polymer Notes Important
सूत्रों के अनुसार साल 2024 से 2025 में भारतीय नोटों को छापने के लिए लगभग 6000 करोड़ रुपए का खर्च हुआ है और हर साल यह खर्च 20% से 25% तक बढ़ता जा रहा है इसलिए आर बी आई (RBI) पॉलीमर नोट (Polymer Notes) को बाजार में लाने के लिए जोर दे रही है। हालांकि साधारण कागजी नोटों के मुकाबले पॉलीमर नोटों (Polymer Notes) को छापने का खर्च ज्यादा होता है लेकिन पॉलीमर नोट्स की जीवन आयु साधारण नोटों के मुकाबले चार गुना ज्यादा होती है। एनडीटीवी (NDTV) की रिपोर्ट के अनुसार साल 2026 में लगभग 1200 करोड़ 500 रुपए एवं 100 रुपए के नोट डिस्पोज किए गए हैं जो चलने की स्थिति में नहीं थे। वहीं पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) ज्यादा दिन चलेंगे जिससे नोटों को छापने का खर्च खुद ही कम हो जाएगा।
क्या पॉलीमर नोट्स नकली मुद्रा को रोक पाएगी || Will Polymer Notes be able to Stop Fake Currency?
साल 2024 से साल 2025 के अंदर भारतीय बैंकों ने लगभग 2 लाख 17 हजार जाली नोटों (Counterfeit Notes) को जब्त किया था वहीं यह संख्या साल 2025 से 2026 में बढ़कर 2 लाख 29 हजार हो गई जिसमें 20% का इजाफा देखा गया एवं इसी जाली नोटों (Counterfeit Notes) की तस्करी को रोकने के लिए भारतीय सरकार पॉलीमर नोटों को लाने पर जोर दे रही है। उदाहरण के तौर पर कनाडा (Canada) ने साल 2011 में पॉलीमर नोट का प्रचलन अपने देश में शुरू किया था।
ALSO READ:- El Niño Alert 2026: भारत में बढ़ेंगे भीषण गर्मी और सूखा? जानिए पूरा सच
इससे पहले कनाडा (Canada) में नकली करेंसी (Counterfeit Currency) बहुत ज्यादा प्रसार (Circulation) में आ गई थी।
साल 2001 से 2004 तक कनाडा (Canada) की नकली करेंसी (Counterfeit Currency) दुनिया की 20 अर्थव्यवस्थाओं (Economy) में ऊपरी पायदान पर थी लेकिन साल 2011 में पॉलीमर नोट (Polymer Notes) के प्रचलन के बाद नकली नोटों की संख्या में लगभग 90% तक की गिरावट देखी गई।
दोस्तों जब भी बाजार में कोई भी नई चीज लॉन्च होती है या कोई नई योजना (Scheme) लाई जाती है तो उसके कुछ लाभदायक एवं कुछ हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं। उसी प्रकार पॉलीमर नोट्स के लॉन्च होने के बाद भी उसके कुछ लाभदायक एवं हानिकारक प्रभाव देखने को मिलेंगे।
लाभदायक प्रभाव || Beneficial Effects
- पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) जलरोधक (Water Resistant) होते हैं तथा पानी में सुरक्षित रहते हैं एवं यह गंदगी को बहुत कम अवशोषित करते हैं।
- पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) का नकली नोट (Counterfeit Currency) बनाना कठिन होता है।
- पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) को एक बार छापने के बाद लंबे समय तक चलाया जा सकता है जिससे सरकार को बहुत कम खर्च पड़ता है।
- पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) को रिसाइकिल किया जा सकता है अर्थात पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) पर्यावरण के लिए बेहतर बन जाते हैं ।
हानिकारक प्रभाव || Harmful Effects
- पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) को छापने के लिए कागजी नोटों के मुकाबले ज्यादा खर्च होता है।
- पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) की डिस्पेंसिंग प्रक्रिया (Dispensing Process) में पुरानी एटीएम मशीनों (ATM Machines) को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- चूंकि पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) प्लास्टिक (Plastic) से बनते हैं इसलिए गर्मी में मुड़ने एवं चिपकने की संभावना बढ़ जाती है।
- भारत के ग्रामीण क्षेत्रों (Rural Areas of India) में पॉलीमर नोटों को अच्छी तरह समझने में समय लग सकता है।
क्या भारत में पॉलीमर नोट्स का प्रचलन पूरी तरह होगा || Will Polymer Notes Become Widespread in India
यह कहना गलत होगा कि भारत में पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) का प्रचलन पूरी तरह से होगा। शुरुआत में केवल 10, 20 एवं 50 रुपए के नोटों के साथ इसके परीक्षण की शुरुआत की जाएगी। यदि निरीक्षण सफल रहा तो धीरे-धीरे पॉलीमर नोट (Polymer Notes) को 100 रुपए, 200 रुपए या अन्य बड़े नोटों में बदला जाएगा।
वर्तमान समय में भारत सरकार एवं आर बी आई (Indian Government and RBI) मिलकर पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) का परीक्षण तथा व्यवहारिक समस्याओं के अध्ययन में लगी हुई है।
निष्कर्ष || Conclusion
पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) भविष्य में कागजी नोटों के मुकाबले आधुनिक एवं सुरक्षित (Modern and Safe) मुद्रा के रूप में देखे जा रहे हैं। नकली नोटों पर रोक लगाने, सरकारी खर्च को कम करने एवं नोटों की आयु बढ़ाने में पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) सहायक साबित हो सकते हैं लेकिन भविष्य में यह देखना होगा कि भारत सरकार एवं आर बी आई (Indian Government and RBI) पॉलीमर नोट्स (Polymer Notes) से जुड़ी क्या-क्या कदम उठाती है।

