नमस्कार दोस्तों 21वीं शताब्दी में भारत नई पहचान के साथ नई दिशा की ओर बढ़ रहा है जहां भारत आधुनिकीकरण के साथ नए शहर ही नहीं बल्कि नए विश्वस्तरीय औद्योगिक शहर (World Class Industrial Cities) भी बना रहा है इसका सबसे बड़ा उदाहरण है गुजरात की धोलेरा स्मार्ट सिटी (Dholera Smart City) जो भारत की पहली ग्रीन फील्ड इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी (Green Field City) भी है उन्नतमान शहरी योजना, विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी के साथ यह शहर देश की आर्थिक क्षमता को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान करता है।
धोलेरा स्मार्ट सिटी || Dholera Smart City
धोलेरा स्मार्ट सिटी गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की ओर अवस्थित 920 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जिसके अंतर्गत 22 गांव को सम्मिलित किया गया है गुजरात के प्रमुख शहरों जैसे कि अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, भावनगर जैसे शहरों के केंद्र में अवस्थित होने के परिणामस्वरुप धोलेरा स्मार्ट सिटी (Dholera Smart City) को व्यापार करने में सुगमता प्रदान होती है।
धोलेरा स्मार्ट सिटी की शुरुआत || Dholera Smart City launched
आधिकारिक तौर पर धोलेरा स्मार्ट सिटी (Dholera Smart City) की शुरुआत गुजरात सरकार के द्वारा साल 2009 में हुई थी जब गुजरात सरकार ने इसे एक विशेष निवेश क्षेत्र (Special Investment Region) किया था एवं इसे कुछ मुख्य चरणों में बांटा गया था जैसे की 2009 में शुरुआत 2014 में डीएमआईसी (Delhi-Mumbai Industrial Corridor) एवं 2014 में स्मार्ट सिटी (Smart City) का हिस्सा बनने के चरण तक।

धोलेरा स्मार्ट सिटी परियोजना के जगह और रणनीतिक महत्व || Location and Strategic Importance of Dholera Smart City Project
साल 2009 में गुजरात सरकार एस आई आर (Special Investment Region) एक्ट 2009 के तहत धोलेरा को धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (Dholera Special Investment Region) के तौर पर घोषित किया था इसके बाद इसकी मास्टर प्लानिंग (Master Planning) की शुरुआत हुई इसके अंतर्गत भविष्य के उद्योग,आवास, मेट्रो एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को विस्तारित योजना का हिस्सा बनाया गया साल 2014 में DSIR (Dholera Special Investment Region) को DMIC (Delhi-Mumbai Industrial Corridor) का अहम हिस्सा बनाया गया इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साल 2015 में स्मार्ट सिटीज मिशन (Smart Cities Mission) की शुरुआत की एवं सड़के, बिजली, भूमिगत सेवाएं और औद्योगिक क्षेत्र की शुरुआत हुई।
- यह गुजरात के अहमदाबाद में अवस्थित एक रणनीतिक स्थान है।
- धोलेरा दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) का प्रमुख औद्योगिक हिस्सा है।
- धोलेरा एसआईआर परियोजना (Dholera SIR) को बनाने के लिए विशाल क्षेत्रफल वाले भूमि की जरूरत होती है जो उपलब्ध थी।
- विश्वस्तरीय विकास, आधुनिक परिवहन एवं आधुनिक तकनीक के विकास को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना की शुरुआत की गई।
धोलेरा स्मार्ट सिटी की वर्तमान स्थिति || Current Status of Dholera Smart City
धोलेरा स्मार्ट सिटी (Dholera Smart City) का पहले चरण के अधिकांश बुनियादी ढांचे का काम अंतिम चरण में है अहमदाबाद -धोलेरा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का कार्य भी काफी तेजी से प्रगति पर है इसके अलावा टाटा जैसी कंपनियां सेमीकंडक्टर प्लांट (Semiconductor Plant) स्थापित कर रही है अर्थात धोलेरा स्मार्ट सिटी का कार्य प्रगति पर है जिसे हमने निम्नलिखित क्षेत्रों के कार्य को देखते हुए अवलोकन कर सकते हैं।
- सक्रिय क्षेत्र || Active area
- लगभग 22.5 किलोमीटर के सक्रिय क्षेत्र में सड़के ,पानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा ABCD ( Administrative and business centre for Dholera) प्रशासनिक भवन को पूरी तरीके से स्थापित कर दिया गया है।
- सड़क नेटवर्क || Road Network
- धोलेरा के अंदर 72 किलोमीटर आधुनिक सड़के तथा भूमिगत यूटिलिटी कॉरिडोर (Underground Utility Corridor) का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
- परिवहन कनेक्टिविटी || Transport Connectivity
- धोलेरा स्मार्ट सिटी को अहमदाबाद से जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे तथा सेंट्रल स्पाइन रोड का कार्य भी अंतिम चरण में इससे आवागमन को सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
Dholera Smart City
महत्वपूर्ण योजना तथा राजनैतिक योजनाएं || Important Plans and Political Schemes
- धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा || Dholera International Airport
- वर्तमान समय में एयरपोर्ट से जुड़ी रनवे तथा बुनियादी निर्माण कार्य में प्रगति देखी गई है अतः इसे जल्द ही शुरू करने की उम्मीद है।
- सेमीकंडक्टर हब || Semiconductor Hub
- टाटा ग्रुप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारी मात्रा में निवेश कर रही है।
- विमान असेंबली लाइन || Aircraft Assembly Line
- अदानी समूह एवं एम्ब्रेयर (Ambraer and Adani Group) ने क्षेत्रीय विमान के निर्माण के लिए धोलेरा को पसंदीदा स्थान के रूप में चुना है।
ALSO READ:- भविष्य की 5 सबसे बड़ी AI तकनीकें जो अगले 10 वर्षों में पूरी दुनिया बदल देंगी
धोलेरा स्मार्ट सिटी का कार्य कब तक पूरा होगा || When Will the work of Dholera Smart City be Completed
- पहला चरण (First Step)
- शुरुआती और औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) का कार्य लगभग खत्म होने के कगार पर है इसके अंतर्गत टाटा जैसी कंपनियों के सेमीकंडक्टर प्लांट और अन्य बुनियादी सुविधाएँ आ चुकी है।
- दूसरा चरण (Second Step)
- धोलेरा स्मार्ट सिटी के कार्य के दूसरे चरण को साल 2032 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें शहर के दायरे को और भी बढ़ाया जाएगा।
- तीसरा चरण (Third Step)
- साल 2042 तक धोलेरा स्मार्ट सिटी (Dholera Smart City) को पूरी तरीके से तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
धोलेरा स्मार्ट सिटी का कुल बजट || Dholera Smart City Total Budget
Dholera Smart City का आनुमानिक बजट 78 हजार करोड़ रुपए (Around $10.5 Billion USD) है जिसे अलग-अलग चरणों में निवेश किया जाएगा।
- धोलेरा स्मार्ट सिटी के 920 पर किलोमीटर के विकास के लिए 78 हजार करोड़ रुपए (Around $10.5 Billion USD) के निवेश को निर्धारित किया गया है।
- शुरुआती 22.5 किलोमीटर क्षेत्र के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा 2784 करोड़ के ट्रंक तथा बुनियादी ढांचा राशि की मंजूरी कराई गई थी।
- धोलेरा इस आई आर (Dholera Special Investment Region) तथा सेमीकंडक्टर ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर (Semiconductor Trunk Infrastructure) के लिए साल 2026 बजट में गुजरात सरकार ने 610 करोड़ की अतिरिक्त बजट आवंटित किया है।
धोलेरा स्मार्ट सिटी परियोजना पूरी होने के बाद क्या-क्या प्रभाव देखने को मिलेगा || What Impact will be Seen After the Completion of Dholera Smart City Project
Dholera Smart City पूरी तरीके से तैयार होने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था (Economy), इंफ्रास्ट्रक्चर (Economy) तथा शहरी जीवन (Urban Llife) में भारी बदलाव देखने को मिलेंगे साथ-साथ यह प्रोजेक्ट भारत की पहली ग्रीनफील्ड (बिल्कुल नए सिरे से बनी) प्लांट स्मार्ट शहर होगी जिसके साथ इसके पूरे होने से निम्नलिखित प्रभावों को देखने को मिलेगा।
- आर्थिक एवं औद्योगिक क्रांति (Economic and Industrial Revolution)
- धोलेरा स्मार्ट सिटी में सेमीकंडक्टर (Semiconductor), इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics),फार्मास्युटिकल्स (Pharmaceuticals) एवं डिफेंस उद्योगों (Defense Industries) की बड़ी इकाइयों को स्थापित किया जा रहा है जिसमें डीएसआईआर (Dholera Special Investment Region) एवं वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब (Global Manufacturing Hub) के रूप में परिणाम किया जा रहा है।
- डीएसआईआर (Dholera Special Investment Region) परियोजना के तहत प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से अनुमानित 8 लाख से ज्यादा नौकरियां जुटाने की उम्मीद है।
- विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर (World Class Infrastructure) और उद्योग अनुकूल माहौल के कारण कई वैश्विक कंपनियां (Global Companies) यहां आकर्षित हो रही है।
- प्लग एंड प्ले सुविधा (Plug and Play Facility) के जरिए उद्योगों को बिजली, पानी, गैस और इंटरनेट जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ पहले से उपलब्ध होंगी, जिससे वे बिना किसी अतिरिक्त व्यवस्था के तुरंत अपना संचालन शुरू कर सकें।
- अंडरग्राउंड पाइपलाइन और यूटिलिटी कॉरिडोर (Underground Pipeline and Utility Corridor) के जरिए पानी सीवरेज तथा अन्य सेवाओं का आधुनिक प्रबंधन किया जाएगा।
- सीसीटीवी सेंसर और कमांड सेंसर (Command Sensor) की सहायता से ट्रैफिक सुरक्षा सार्वजनिक सेवाओं की निगरानी रखी जाएगी।
- बेहतरीन कनेक्टिविटी || Excellent Connectivity
- धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dholera International Airport):- धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भविष्य में गुजरात राज्य का प्रमुख कार्गो एवं पैसेंजर हब (Passenger Hub) बनाने के क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है।
- अहमदाबाद धोलेरा एक्सप्रेसवे || Ahmadabad Dholera Expressway
- इसके बनने के बाद अहमदाबाद और धोलेरा दोनों शहरों के बीच की दूरी घटकर 1 घंटे रह जाएगी।
- रियल स्टेट की बढ़ती वैल्यू || Rising Real Estate Value
- विकास के साथ-साथ धोलेरा के आसपास के क्षेत्रों की जमीन तथा संपत्तियों की लगातार वैल्यू बढ़ रही है।
- पर्यावरण के अनुसार परियोजना || Environmentally Friendly Project
- Dholera Smart City का एक बड़ा हिस्सा पार्को एवं हरित क्षेत्र के लिए सुरक्षित रखा गया है।
- धोलेरा सोलर पार्क (Dholera Solar Park) अनुमानित 5000 मेगावाट क्षमता वाले धोलेरा सोलर पार्क (Dholera Solar Park) के माध्यम से स्वच्छ तथा नवीनीकरण ऊर्जा को उत्पन्न किया जा रहा है।
कौन-कौन सी कंपनियां धोलेरा में निवेश कर रही है || Which Companies are Investing in Dholera
धोलेरा एसआई आर (Dholera Special Investment Region) में देश-विदेश की कई सारी कंपनियां निवेश कर रही है जिनमें से सेमीकंडक्टर (Semiconductor), नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy), डाटा सेंटर (Data Centre) तथा इलेक्ट्रॉनिक (Electronics) जैसे क्षेत्रों में मुख्य रूप से निवेश किया जा रहा है इन क्षेत्र में निम्नलिखित प्रतिष्ठित कंपनियां निवेश कर रही है।
सेमीकंडक्टर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र || Semiconductor And Electronics Sector
- टाटा इलेक्ट्रॉनिक (Tata Electronics)
- भारत का पहला कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप फेब्रिकेशन प्लांट (Commercial Semiconductor Chip Fabrication Plant) स्थापित करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक (Tata Electronics) 91 हजार करोड़ का निवेश (Investment) कर रही है इसे धोलेरा में सबसे बड़ी निवेश (Investment) मानी जा रही है।
- जाबिल (Jaabil)
- जाबिल वैश्विक कंपनी है जो इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फोटोनिक्स (Photonics) का उत्पादन करती है जो कि धोलेरा एसआईआर (Dholera Special Investment Region) में लगभग 1000 करोड़ का निवेश (Investment) कर रही है।
- नेक्स्टजेन हाईटेक सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड (Nextgen Hitech Semiconductor Pvt Ltd)
- यह भारतीय कंपनी सेमीकंडक्टर तथा ऑटो इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र (Semiconductor and Auto Electric Sector) में 8000 करोड़ का निवेश (Investment) कर रही हैं।
Dholera Smart City
नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) तथा क्लीन टेक (Clean Tech)
- रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries):-
- रिलायंस समूह (Reliance Group) के द्वारा गुजरात में एक भारी रकम (कुछ खबरों के मुताबिक 5.95 लाख करोड़) लेकिन अभी तक यह आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निवेश कर रही है जिसका एक अहम हिस्सा धोलेरा रिन्यूएबल एनर्जी हब (Dholera Renewable Energy Hub) है।
- टाटा पावर (Tata Power):-
- एशिया का सबसे बड़े सोलर पार्क (Solar Park) में से एक सोलर पार्क को स्थापित करने के लिए टाटा पावर 4000 करोड़ का निवेश कर रही है।
- ग्रीव एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (Grew Energy Private limited):-
- ग्रीन एनर्जी (Green Energy) सोलर पैनल (Solar Panel) तथा उससे जुड़ी कॉम्पोनेंट्स (Components) को बनाने के लिए यह कंपनी 3800 करोड़ का निवेश कर रही है।
- रिन्यू पावर (Renew Power):-
- रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर (Reneable Energy Sector) की प्रमुख कंपनी है जो धोलेरा में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है।
- टोरेंट पावर (Torrent Power):-
- बिजली सप्लाई तथा डिजिटल क्रेडिट नेटवर्क को संभालने की दायित्व टोरेंट पावर (Torrent Power) के पास है।
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डाटा सेंटर || Digital infrastructure and Data Centre
- टिलमैन ग्लोबल (Tillman Global):-
- अमेरिकन कंपनी टिलमैन ग्लोबल (Tillman Global) डिजिटल डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने हेतु लगभग 83000 करोड़ की निवेश घोषणा करी है।
- L&T Vyoma:-
- L&T समूह धोलेरा एस आई आर (Dholera Special Investment Region) में आधुनिक डाटा सेंटर परियोजना (Data Centre Project) पर कार्य कर रही है।
भारी उद्योग ऑटो कॉम्पोनेंट || Heavy Industry Auto Components
- त्सिंगशान होल्डिंग समूह (Tsinghman Holding Group):-
- यह चीनी कंपनी धोलेरा में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल बैट्री (Electric Vehicle Battery) एवं स्टील प्लांट (Steel Plant) लगाने के लिए 21000 करोड़ का निवेश कर रही है।
- आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट (Inox Air Product):-
- Semiconductor और अन्य उद्योगों को सपोर्ट करने के लिए कंपनी यहां गैस हब (Gas Hub) तैयार कर रही है।
- अदानी & एब्रेयर (Adani & Embraer):-
- कुछ सूत्रों के अनुसार भारतीय कंपनी अदानी ग्रुप एवं ब्राज़ील कंपनी एब्रेयर धोलेरा में रीजनल एयरक्राफ्ट असेंबली लाइन (Regional Aircraft Assembly Line) स्थापित करने में कार्यरत है।
रियल एस्टेट तथा स्मार्ट सिटी यूटिलिटी || Real Estate and Smart City Utility
महिंद्रा लाइफ स्पेस (Mahindra Life Spaces) कमर्शियल शहरी विकास परियोजना के तहत महिंद्रा लाइफ स्पेस (Mahindra Life Space) धोलेरा में लगभग 2000 करोड़ का निवेश कर रही है।
निष्कर्ष || Conclusion
दोस्तों उपरोक्त लेख के माध्यम से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोलेरा स्मार्ट सिटी (Dholera Smart City) भारत में बनने वाला केवल नया शहर नहीं बल्कि भारत के वैश्विक औद्योगिक (Global Industrial) तथा विनिर्माण केंद्र (Manufacturing Center) बनाने की दिशा में एक अहम एवं महत्वपूर्ण कदम है, इसके अंतर्गत बनने वाली बुनियादी ढांचे (Infrastructure), सेमीकंडंक्टर उद्योग (Semiconductor Industry), नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) एवं प्रस्तावित एयरपोर्ट (Proposed Airport) इसे एक मजबूत इकोसिस्टम प्रदान करती है।
धोलेरा स्मार्ट शहर (Dholera Smart City) परियोजना के तहत भारत की आयात व्यवस्था (Import System) कम करने, घरेलू उत्पादन बढ़ाने एवं विश्व बाजार (World Market) में भारत की सप्लाई चेन की भूमिका को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान साबित हो सकती है इसके अलावा रोजगार तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास (Regional Economic Development) को भी बढ़ोतरी मिलेगी।


One thought on “Dholera Smart City: वर्तमान स्थिति, बजट, कंपनियां और भविष्य || Dholera Smart City of Gujarat in Hindi 2026?”