Posted in

GIFT City: वर्तमान स्थिति, कंपनियां, क्षेत्रफल और भविष्य || Gujarat International Finance Tec-City Gujarat in Hindi 2026?

Picsart 26 08 24 14 06 25 105
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":30022,"total_draw_actions":3,"layers_used":2,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"draw":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

नमस्कार दोस्तों भारत समय के साथ-साथ तेजी से बढ़ता हुआ एक वैश्विक आर्थिक शक्ति (Global Economic Power) है एवं इसी क्षेत्र में बढ़ता हुआ एक कदम है गुजरात की गिफ्ट सिटी (Gift City) आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं IFSC (International Financial Services Centre) के साथ-साथ गिफ्ट सिटी को भारत के वैश्विक वित्तीय एवं तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

गिफ्ट सिटी क्या है || What is Gift City

“गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी” गिफ्ट सिटी के नाम से मशहूर यह भारत के गुजरात राज्य में अभूतपूर्व स्मार्ट सिटी है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट (Dream Project) भी है।

यह सारी दुनिया में चर्चा का विषय भी है यह भारत की पहली ग्रीन फील्ड (Green Field) स्मार्ट सिटी और इंटरनेशनल फाइनेंसियल सर्विसेज सेंटर भी है गिफ्ट सिटी का अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर (Modern Infrastructure) तथा भारत की वित्तीय राजधानी (Financial Capital) के केंद्र में स्ट्रैटेजिक स्थान इसे विश्व स्तरीय कंपनियों (World-Class Companies) को अपनी ओर आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाती है।

Gift City
Gift City

गिफ्ट सिटी का आइडिया || The idea of Gift City

सर्वप्रथम गिफ्ट सिटी (Gift City) का आइडिया साल 2007 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आया था हालांकि इसे एक व्यक्ति का व्यक्तिगत परियोजना कहना गलत होगा यह गुजरात सरकार एवं संबंधित विकास एजेंसियों की संयुक्त योजना थी, जिसकी परिकल्पना साल 2007 में भारत एक वैश्विक वित्तीय एवं व्यवसायिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए लिया गया था जिसका प्रमुख लक्ष्य था विदेशी निवेशकों (Foreign Investors), बैंकों और वित्तीय संस्थानों को एक ही स्थान पर लाना तथा विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तथा व्यापारिक सुविधा प्रदान करना।

गिफ्ट सिटी का नाम चयन कैसे हुआ || How was the name of the Gift City chosen

गिफ्ट सिटी का पूरा नाम है गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (Gujarat International Finance Tec-City) इस नाम के अंदर ही इसके नाम का रहस्य छुपा हुआ है गुजरात अर्थात इसके लोकेशन अंतरराष्ट्रीय वित्त (International Finance) अर्थात पूरे विश्व की वित्तीय गतिविधियों (Financial Activities) का केंद्र एवं टेक सिटी (Tech City) तथा प्रौद्योगिकी (Technology) को सम्मिलित आधुनिक शहर, दरअसल गिफ्ट सिटी (Gift City) को केवल एक वाणिज्यिक क्षेत्र (Commercial Sector) नहीं बल्कि वित्तीय एवं प्रौद्योगिकी को सम्मिलित करके बनाई गई स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना थी।

गिफ्ट सिटी कहां अवस्थित है || Where is Gift City located

गिफ्ट सिटी भारत के गुजरात में अवस्थित है जो गांधीनगर से 12 किलोमीटर एवं अहमदाबाद से 25 किलोमीटर दूर साबरमती नदी के तट पर अवस्थित है।

ग्रीनफील्ड सिटी || Greenfield City

धोलेरा स्मार्ट सिटी (Dholera Smart City) की तरह गिफ्ट सिटी भी एक ग्रीनफील्ड सिटी है क्योंकि इसे भी शुरुआत से एक नियोजित शहर (Planned City) के रूप में विकसित किया गया है नाकि किसी पुराने शहर को बदलकर नया शहर बनाया जा रहा है जिसे जमीन के एक हिस्से पर पूरी प्लानिंग के साथ सड़क (Road), बिजली (Electricity), पानी (Water) तथा अन्य तकनीकी सुविधाओं (Technical Features) के साथ मास्टर प्लान करके तैयार किया गया है।

गिफ्ट सिटी का कुल क्षेत्रफल || Total Area of GIFT City

गिफ्ट सिटी का कुल क्षेत्रफल लगभग 886 एकड़ जिसमें कुल 6.02 करोड़ वर्ग फीट (60.2 Million Square Feet) के निर्माण करने की योजना है साथ-साथ भविष्य में गिफ्ट सिटी के क्षेत्रफल को और भी बढ़ाने के ऊपर चर्चाएं चल रही है लेकिन वर्तमान समय में गिफ्ट सिटी के 886 एकड़ जमीन को मुख्यतः दो हिस्सों में बांटा गया है।

स्पेशल इकोनामिक जोन (SEZ) जिसमें इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) है जिसके लिए 261 एकड़ ज़मीन मुहैया कराई गई है एवं 625 एकड़ क्षेत्र में घरेलू कारोबार रिहायशी इलाकों एवं दूसरी सामाजिक सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है प्रतिशत में उल्लेख करें तो गिफ्ट सिटी का कुल बिल्टअप एरिया (Built-up Area) का तकरीबन 67% हिस्सा व्यावसायिक गतिविधियाँ (Commercial Activities) के लिए, 22% आवासिय क्षेत्र (Residential Areas) के लिए, लगभग 11% हिस्सा स्कूल (Schools), हेल्थ केयर (Healthcare) एवं दूसरी सामाजिक सुविधाओं (Social Facilities) के लिए रखा गया है।


ALSO READ:- Dholera Smart City 2026: वर्तमान स्थिति, बजट, कंपनियां और भविष्य


गिफ्ट सिटी में निवेश करने वाली प्रमुख कंपनियां || Major Companies Investing in GIFT City

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (Gujarat International Finance Tec-City) में वर्तमान समय में कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी, ग्लोबल बैंक्स, टेक्नोलॉजी कंपनियां अपना कारोवार चला रही है इन कंपनियों की मौजूदगी गिफ्ट सिटी को भारत के एक उभरते हुए ग्लोबल फाइनेंशियल (Global Financial) और टेक्नोलॉजी हब (Technology Hub) के रूप में पहचान दिलाती है।

गिफ्ट सिटी में निवेश करने वाली निम्नलिखित कंपनियां जो विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही है..

  • ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस और बैंक्स (Global Financial Institutions and Banks)
  • जेपी मॉर्गन चेस (JPMorgan Chase)
  • एचएसबीसी (HSBC)
  • बैंक ऑफ़ अमेरिका (Bank of America)
  • स्टैंडर्ड चार्टर्ड (Standard Chartered)
  • सिटी बैंक (Citi Bank)
  • ड्यूस बैंक (Deutsche Bank)
  • बार्कलेज बैंक (Barclays Bank)

टेक दिग्गज और आईटी सर्विसेज || Tech Giants and IT Services

  • गूगल (Google)
  • ओरेकल (Oracle)
  • आईबीएम (IBM)
  • टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services)
  • इंफोसिस (Infosys)
  • विप्रो (Wipro)
  • एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies)
  • कॉग्निजेंट (Cognizant)

कंसलटिंग एंड प्रोफेशनल सर्विसेज || Consulting and Professional Services

  • डेलॉइट (Deloitte)
  • अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst & Young)

गिफ्ट सिटी की वर्तमान स्थिति क्या है एवं यह कब तक पूरा हो जाएगा || What is the Current Status of GIFT City and When Will It Be Fully Developed

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT City) भारत का प्रथम ऑपरेशनल स्मार्ट सिटी एवं इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (IFSC) पूरी तरीके से तैयार है जिसके अंतर्गत 1150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियां (International Companies), बैंक (Banks), फिनटेक स्टार्टअप (FinTech Startups) आदि काम कर रहे हैं इसके अलावा यहां 20,000 नौकरियां तथा 2.9 करोड़ वर्ग फीट (29 million sq ft) से ज्यादा निर्माण की अनुमति मिल चुकी है।

हालांकि गिफ्ट सिटी के संपूर्ण क्षेत्रफल यानी 886 एकड़ विकास को पूरा करने के लिए कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है क्योंकि गिफ्ट सिटी एक शहर है जिसका निर्माण चरणों में चलता रहेगा साल 2026 में गुजरात सरकार ने रणनीतिक रोड मैप (Strategic Roadmap) 2030 के तहत गिफ्ट सिटी के आगे के विकास की दिशा निर्धारित की है गिफ्ट सिटी का पहला चरण ऑपरेशनल हो चुका है परंतु पूरा नियोजित विकास अभी भी जारी है।

अर्थात गिफ्ट सिटी बन चुकी है लेकिन पूरी तरह से विकसित नहीं हुई है इसका विस्तार और विकास लगातार जारी रहेगा एक उम्मीद के तौर पर यह कहा जा सकता है कि गिफ्ट सिटी का पूरा एवं अंतिम विकास चरण 2030 तक पूरी होने की संभावना है।

निष्कर्ष || Conclusion

उपरोक्त लेख के माध्यम से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि गिफ्ट सिटी (Gift City) केवल आधुनिक स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि भारत को विश्व स्तर पर वित्तीय तथा तकनीकी (Financial and Technical) क्षेत्र में एक सशक्त पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर (Modern Infrastructure), IFSC (International Financial Services Centre) तथा तेजी से भारतीय वित्तीय (Indian Financial) एवं तकनीकी गतिविधियों (Technical Tctivities) के साथ गिफ्ट सिटी आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अहम भूमिका निभाएगी।

FAQ Section

Q. गिफ्ट सिटी कहाँ स्थित है?

Ans:- गिफ्ट सिटी भारत के गुजरात में अवस्थित है जो गांधीनगर से 12 किलोमीटर एवं अहमदाबाद से 25 किलोमीटर दूर साबरमती नदी के तट पर अवस्थित है।

Q. गिफ्ट सिटी भारत का पहला क्या है?

Ans:- यह भारत की पहली ग्रीन फील्ड (Green Field) स्मार्ट सिटी और इंटरनेशनल फाइनेंसियल सर्विसेज सेंटर है।

Q. Gift City का पूरा नाम क्या है?

Ans:- गिफ्ट सिटी का पूरा नाम है गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (Gujarat International Finance Tec-City) हैं।

Rohit & Sanjay – Two Brothers, one vision. Sharing knowledge, inspiration, and motivation to help you learn, grow, and succeed every day.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *